ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

ट्रक ड्राइवरों ने राखी सावंत के खिलाफ थाने में की शिकायत, ड्राइवरों को बताया था बलात्कारी

DURG: अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. ट्रक ड्राइवरों ने इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DURG: अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. ट्रक ड्राइवरों ने इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. सुपेला और भिलाई थाना में आवेदन देकर ट्रक ड्राइवरों ने राखी पर कार्रवाई करने की मांग की है. 

पंजाब में पहले ही हो चुका है मामला दर्ज

इससे पहले राखी पर पंजाब के बठिंडा में भी एक मामला दर्ज है. ट्रक ड्राइवर अमनदीप सिंह राखी के खिलाफ बठिंडा की सीजेएम की अदालत में विभिन्न धाराओं के तहत एक केस दायर करवाया है. इसमें आरोप लगाया है कि राखी ट्रक ड्राइवरों को बदनाम कर रही हैं.

राखी ने ट्रक ड्राइवरों को लेकर दिया था विवादित बयान

हैदराबाद गैंगरेप को लेकर राखी का कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में राखी देशभर के ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बलात्कारी बताया था. राखी ने सभी को सलाह दी थी कि कोई भी किसी भी कीमत पर हाईवे पर ना रुके. अपनी गाड़ी का पेट्रोल चेक करके चलें ताकि आधे रास्ते में गाड़ी बंद ना पड़े. राखी आरोपी ट्रक ड्राइवरों को बुरी तरह गालियां देती हुई इस वीडियो में दिखीं थी. बता दें कि राखी चर्चा में रहने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया में विवादित बयान देती रहती हैं.