ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ PM मोदी ने की बैठक, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हमें नहीं मिला न्योता

DESK: देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात और रिकॉर्ड तोड़ कारोना मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के

राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ PM मोदी ने की बैठक, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा- हमें नहीं मिला न्योता
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। देश में कोरोना से बिगड़ते हालात और रिकॉर्ड तोड़ कारोना मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरीय हुई इस बैठक में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री ने कोरोना से बिगड़ते हालात पर अपनी-अपनी बाते रखी। लेकिन इस बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं शामिल हुई। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें न्योता नहीं मिला।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा समेत कई नेता बैठक में मौजूद रहे लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बैठक में नहीं देखा गया। जब उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठने लगे तो ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद ही इस पर सफाई दी। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी की कोरोना बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया। 


पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तरफ से दावा किया कि उन्हें उस मीटिंग में आने का न्योता नहीं दिया गया था। मुझे पता चला था कि पीएम कोई मीटिंग करने वाले हैं लेकिन हमें न्योता नहीं दिया गया था। अगर मिलता तो हम जरूर शामिल होते। जानकारी मिली है कि यह बैठक सिर्फ 10 राज्यों के सीएम के साथ ही की गई क्योंकि वहां कोरोना की स्थिति काफी खराब है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भी 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में स्थिति यहां भी विस्फोटक बनी हुई है। कोरोना के बीच जारी चुनाव में बंगाल की स्थिति और खराब है।