ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिहार की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

NEW DELHI : चुनाव आयोग ने बिहार की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आरजेडी से सांसद रहे राम जेठमलानी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। 27 सितंबर को इस सीट पर चुनाव के

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

NEW DELHI : चुनाव आयोग ने बिहार की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आरजेडी से सांसद रहे राम जेठमलानी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। 27 सितंबर को इस सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 


4 अक्टूबर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी। 5 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती होगी। उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया 18 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। 


बिहार के अलावे उत्तर प्रदेश की 1 सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है।