ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर फहराया तिरंगा, प्रधानमंत्री मोदी भी हैं मौजूद

DELHI : देश के 71 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर झंडोत्तोलन किया है। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी ले रहे हैं। राजपथ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : देश के 71 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर झंडोत्तोलन किया है। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी ले रहे हैं। राजपथ पर भारतीय सेना की परेड जारी है।


राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए ब्राजील के राष्ट्रपति भी मौजूद हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के स्पीकर समेत विपक्ष के तमाम नेता भी मुख्य समारोह में शामिल हो रहे हैं।


सेना में चौथी पीढ़ी की अधिरकारी तानिया शेरगिल ने परेड में 147 जवानों वाले पुरुष कंटीजेंट का नेतृ्तव किया। ये दूसरा मौका है जब तान्या को सैन्य परेड का नेतृत्व करने का मौका मिला है। इसी साल 15 जनवरी को आर्मी डे के मौके पर उन्होंने पुरुष कंटीजेंट को लीड किया था।


राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया। इस टैंक को कैप्टन सन्नी चहर कमांड कर रहे हैं। इसके अलावा के-9 वज्र-टी टैंक की भी परेड में शामिल किया गया। कैप्टन अभिनव साहू इस टैंक को कमांड कर रहे हैं।


राजपथ पर परेड में अब राज्यों की झाकियां निकाली गयी। सबसे पहले छत्तीसगढ़ की झांकी दिखायी दी। झांकियों को लेकर राजपथ पर मौजूद दर्शकों में भारी उत्साह भी देखने को मिला। छत्तीसगढ़, मेघालय, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगानाऔर गोवा की झाकियां राजपथ पर प्रदर्शित की गईं। सभी झाकियों में उन राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।  इसके साथ ही अलग अलग मंत्रालयों की झांकी ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।