ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बड़ा हादसा.. चंबल नदी में गिरी बारातियों की कार, दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK : राजस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह मातम में बदल गया. कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी समारोह से लौट रही एक कार नदी में

बड़ा हादसा.. चंबल नदी में गिरी बारातियों की कार, दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : राजस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह मातम में बदल गया. कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी समारोह से लौट रही एक कार नदी में गिर गई. इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो गई है. 7 शव गाड़ी से और 2 शव रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी से बरामद किए गए हैं.


अब तक मिली जानकारी के अनुसार ये बारात चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा में आई थी, जो देर रात वापस लौट रही थी. इसमें दूल्हा सहित 9 लोग सवार थे. नौ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की सहायता से कार को बाहर निकाला गया. 


मौके पर भारी पुलिस एवं लोगों की भीड़ जमा हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है. कोटा पुलिस ने बताया कि कोटा में एक कार के चंबल नदी में गिरने से 9 शव बरामद किए गए हैं. ये गाड़ी मध्य प्रदेश के उज्जैन बारात लेकर जा रही थी. जान गंवाने वालों में दूल्हा भी शामिल है.


इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस गंभीर हादसे पर गहरा दुख जताया है. स्पीकर बिरला ने कहा कई लोगों का असामयिक निधन हृदय विदारक है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.