ब्रेकिंग
Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!

Ticket Reservation: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर ! अब 4 महीने पहले नहीं बुक करा पाएंगे टिकट, रेलवे ने बदला नियम

PATNA : यदि आप रेल में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की खबर है। अब आपको थोड़ा झटका लगने वाला है, इसकी वजह यह है कि अब आप चार महीने यानी यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले टि

Ticket Reservation: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर ! अब 4 महीने पहले नहीं बुक करा पाएंगे टिकट, रेलवे ने बदला नियम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : यदि आप रेल में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की खबर है। अब आपको थोड़ा झटका लगने वाला है, इसकी वजह यह है कि अब आप चार महीने यानी यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। अब आपको महज दो महीने यानी 60 दिन का ही समय मिलेगा अपना टिकट बनाने के लिए। आइए जानते हैं कि रेलवे ने क्या नया निर्देश जारी किया है। 


भारतीय रेलवे ने अब टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। अब 120 दिन की जगह 60 दिन पहले ही टिकट बुक करा सकेंगे। रेल मंत्रालय की ओर से गुरुवार (17 अक्टूबर 2024) को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा घटा दी गई है। इससे लोगों को एडवांस में टिकट बुक करने के लिए कम समय मिलेगा। 


रेलवे ने इस नोटिफिकेशन में बताया है कि अब 1 नवंबर 2024 से ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की मौजूदा समय सीमा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तिथि को छोड़कर) रहेगी। हालांकि, 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी। नया नियम नवंबर से होने वाली बुकिंग पर लागू होगा। 


वहीं, रेलवे ने ये भी बताया है कि ताज जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा कम है। इसके अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा। यह निर्णय टिकट बुकिंग आसान बनाने और सबको टिकट मिल सके इसके लिए रेलवे की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है। 


इधर, अभी तक लोगों के पास 120 दिन पहले टिकट बुक करने का मौका था। इससे समय रहते टिकट बुक हो जाता था और वोटिंग टिकट के लिए भी कन्फर्म होने का पर्याप्त समय मिलता था, लेकिन 60 दिन समय सीमा होने से अचानक बुकिंग के लिए भीड़ जुटेगी। वेटिंग टिकट के लिए भी कन्फर्म होने के चांसेज कम होंगे. पूर्वांचल और बिहार के रूटों पर चार महीने पहले ही रिजर्वेशन फुल हो जाता है।