ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

घृणा.. क्रूरता और अन्याय से दूर हैं श्री राम, राहुल बोले मन की गहराइयों में हैं प्रभु राम

DELHI : अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रभु राम को अपने शब्दों में नमन किया है। राहुल गांधी ने मर्यादा पुरुषोत्तम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रभु राम को अपने शब्दों में नमन किया है। राहुल गांधी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को लेकर अपने विचार ट्विटर के जरिए साझा किए हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख रहे थे उस वक्त ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा.. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते राम करुणा हैं वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते राम न्याय हैं वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।"


इसके पहले राहुल की बहन प्रियंका गाँधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था.. सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं।  भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।" 

टैग्स