ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

DELHI: राफेल डील पर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. राफेल विमान डील मामले में शीर्ष अदालत के 2018 के आदेश पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण समेत अन्य

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: राफेल डील पर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. राफेल विमान डील मामले में शीर्ष अदालत के 2018 के आदेश पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण समेत अन्य लोगों ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी. जिस पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ इसपर फैसला सुनाएगी.


आपको बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान डील को लेकर काफी विवाद हुआ था. इस मामले में जनहित याचिका दायर कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इसके अलावा लड़ाकू विमान की कीमत, कॉन्ट्रैक्ट, कंपनी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए थे. इस मामले में यूपीए सरकार ने केंद्र सरकार पर अधिक कीमत पर यह डील करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा था. 


पिछली बार सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि राफेल विमान खरीद प्रक्रिया पर कोई सवाल खड़े नहीं किए गए थे. सौदा राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल से जुड़ा है. लिहाजा वह इस मामले में दखल नहीं दे सकती है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी. इसमें सरकार पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किए जाने का आरोप लगाया गया था.