ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

एक मंत्री ऐसा भी: पंजाब के शिक्षा मंत्री को जहरीले सांप ने काटा, बाढ़ बचाव कार्य में लगे थे हरजोत बैंस

DESK: पंजाब के 7 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण 89 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है।हिमाचल में हुई बारिश की वजह से यह स

एक मंत्री ऐसा भी: पंजाब के शिक्षा मंत्री को जहरीले सांप ने काटा, बाढ़ बचाव कार्य में लगे थे हरजोत बैंस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पंजाब के 7 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण 89 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है।हिमाचल में हुई बारिश की वजह से यह स्थिति देखने को मिल रही है। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से छोड़े गये पानी के बाद यहां चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। इस दौरान पानी में बह जाने से कई लोगों की जान भी चली गयी है। रोपड़ में भी स्थिति ठीक नहीं है। यहां बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस खुद राहत और बचाव में जुट गये। 


पानी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश उन्होंने की तभी इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी वजह से पैर में सूजन हो गया। सांप के काटने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल अभी उनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि बाढ़ राहत कार्य में वे लगे हुए थे तभी एक जहरीले सांप ने उन्हे काट लिया। हालांकि अभी वे ठीक हैं। 


पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से मेरे निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है। बचाव अभियान के दौरान, 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने काट लिया लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई। भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है। 


बता दें कि बाढ के पानी में बहने से फिरोजपुर के मल्लावाला में चार युवकों की मौत हो गयी। वही अन्य जिलों में भी कई लोगों की जाने गयी है। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मवेशी भी पानी में डूब गये हैं। लोग परिवार के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं। इलाके में राहत और बचाव कार्य लगातार चलाया जा रहा है। 

एक मंत्री ऐसा भी: पंजाब के शिक्षा मंत्री को जहरीले सांप ने काटा, बाढ़ बचाव कार्य में लगे थे हरजोत बैंस

टैग्स