ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पुलवामा हमले को लेकर चार्जशीट दाखिल करेगी NIA की टीम

DESK : नेशनल इंटेलिजेंस अकादमी (NIA)ने फरवरी 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के मामले के खिलाफ आज दोपहर चार्जशीट दायर करेगी. चार्जशीट में जैश-ए-मोहम्मद, प्रमुख मौलाना मस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : नेशनल इंटेलिजेंस अकादमी (NIA)ने फरवरी 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के मामले के खिलाफ आज दोपहर चार्जशीट दायर करेगी. चार्जशीट में  जैश-ए-मोहम्मद, प्रमुख मौलाना मसूद अजहर, उसके भाई अब्दुल राउत असगर, आतंकी संगठन के कई अन्य कमांडरों का नाम शामिल होगा. आपको बता दें कि NIA के अधिकारी चार्जशीट दाखिल करने कोर्ट पहुंच भी चुके हैं. 


एनआईए टीम का कहना है कि पाकिस्तान के इशारे पर बम विस्फोट में शामिल होने के आरोप में सात आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान की स्थिति युद्ध के कगार पर पहुंच गई थी. 


डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सोनिया नारंग और पुलिस अधीक्षक राकेश बलवाल की एक टीम द्वारा पांच हजार पन्नों की चार्जशीट जांच के बाद पूरी कर ली गई है. जिसे जम्मू में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि चार्जशीट में हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर अकाट्य सबूत - तकनीकी, सामग्री और परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं. 


एजेंसी के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के हाजीबल, काकापोरा के निवासी कुचेय ने पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को अपने घर में शरण दी और हमले को अंजाम देने में मदद पहुंचाया. मुख्य अपराधी उनसके घर में रुका था और कुचेय ने उन्हें अन्य लोगों से भी मिलवाया, जिन्होंने उनके रहने और हमले की योजना बनाने में मदद की. उसने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को मोबाइल फोन भी मुहैया कराए, जिससे हमले को अंजाम देने में मदद मिली. उपलब्ध कराए गए मोबाइलों में से एक आतंकवादी आदिल अहमद डार की वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने के लिए भी इस्तेमाल किया गया था, जो हमले के बाद वायरल हो गया था.