ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 4 आतंकी ढेर

DESK : जम्मू-कश्मीर में शनिवार की सुबह पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों पर ट्रिपल अटैक किया है, जिसमें 4 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं अभी भी पुलवामा, कुलगाम और अ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर में शनिवार की सुबह  पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों पर ट्रिपल अटैक किया है, जिसमें 4 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं अभी भी पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. 

मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग और कुलगाम में दो-दो  आतंकवादियों को भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. बताया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली की पुलवामा के गुलाब बाग त्राल, कुलगाम के निपोरा और अनंतनाग के ललन इलाके में कुछ आतंकी एकजुट हुए हैं. ये सभी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

गुप्त सूचना के आधार भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और  सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तभी खुद को घिरता देख आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. जिसमें चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है.