ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

पबजी खेलने से रोका तो मां को मारी गोली, शव को घर में ही 3 दिनों तक छुपाए रखा, ऐसे हुआ खुलासा

DESK : इस वक्त एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है जहां एक सैन्य अफसर के बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी. दो दिन तक बेटा और बेटी घटना को छिपाए रहे. शव से दुर्गंध उठने पर बे

पबजी खेलने से रोका तो मां को मारी गोली, शव को घर में ही 3 दिनों तक छुपाए रखा, ऐसे हुआ खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : इस वक्त एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है जहां एक सैन्य अफसर के बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी. दो दिन तक बेटा और बेटी घटना को छिपाए रहे. शव से दुर्गंध उठने पर बेटे ने ही सोमवार देर रात पिता को जानकारी दी. पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया. बच्चों से पूछताछ हुई तो पता चला कि पबजी गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने ही गोली मारी. 


पुलिस के मुताबिक मृतिका की 10 साल की बेटी ने बताया कि वह रात में अपनी मां के साथ सो रही थी. उसी समय गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी. वह उठी तो उसने देखा की भैया के हाथ में पिस्टल है और मां खून में लथपथ बेड पर पड़ी है. बेटी ने बताया कि, भैया मुझे अपनी गोदी में उठाकर दूसरे कमरे में ले गए. भैया ने मुझे धमकाया की अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो तुम्हें भी मार दूंगा. दो दिन तक ऐसे ही घर में लाश पड़ी रही लेकिन जब शव से बदबू आने लगी तब भैया ने घटना की जानकारी पापा को दी.


एसीपी कैंट के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे नवीन सिंह ने फोन कर पत्नी की हत्या और बच्चों को बंधक बनाए जाने की सूचना दी. पुलिस ने बेटा और बेटी से पूछताछ की तो बेटे ने हत्या की बात स्वीकर कर ली. यह घटना लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी का है. यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है. घर में मां की लाश पड़ी थी और बेटे ने दोस्तों को बुलाकर पार्टी की. उसे अपने किए पर न कोई पछतावा था और न कोई खौफ. दोस्तों को खुद फोन कर घर बुलाया. ऑनलाइन खाना मंगाया और पबजी गेम भी खेला. यह पुलिस के पूछताछ में यह खुलासा हुआ है.