ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर,अब प्राइवेट ट्रेनों के ऑपरेटर ही तय करेंगे हाल्ट स्टेशन

DESK : रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. अब भारतीय रेलवे ने 109 मार्गों पर 150 प्राइवेट ट्रेनें चलाने की जिम्मेदारी जिन निजी संचालकों को दी जाएगी उन्हें उन स्टेशनों को सेले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. अब भारतीय रेलवे ने 109 मार्गों पर 150 प्राइवेट ट्रेनें चलाने की जिम्मेदारी जिन निजी संचालकों को दी जाएगी उन्हें उन स्टेशनों को सेलेक्ट करने की भी छूट होगी.

यानि की रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि निजी संचालक जहां चाहेंगे वे अपनी ट्रेनों का ठहराव करा सकेंगे. जारी किए गए दस्तावेजों में यह बताया गया है कि  प्राइवेट ट्रेन संचालकों को पहले ही उन स्टेशनों की लिस्ट रेलवे को मुहैया करानी होगी जहां वे ट्रेनों के आरंभ और गंतव्य के अलावा ठहराव चाहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निजी संचालकों को मार्ग के बीच में पड़ने वाले स्टेशनों पर ठहराव की लिस्ट के साथ ही यह भी बताना होगा कि ट्रेन कितने बजे स्टेशन पर आएगी और कब रवाना होगी. निजी संचालक जो लिस्ट जारी करेंगे वो एक साल के लिए वैध होगा. इसके साथ ही बीचे के स्टेशनों पर ठहराव की समीक्षा की जा सकती है.. यह रेल परिचालन योजना का हिस्सा होगा. 

बता दें कि भारतीय रेलवे ने पटरी पर प्राइवेट ट्रेनों के साथ-साथ प्राइवेट मालगाड़ी भी दौड़ाने का फैसला किया है. सरकार ने घोषणा कर दी है कि मार्च 2023 से प्राइवेट ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी. 

रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर,अब प्राइवेट ट्रेनों के ऑपरेटर… | FirstBihar