ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

प्रेमिका के गर्ल्स हॉस्टल में पाइप के सहारे चढ़ रहा था डॉक्टर, चौथी मंजिल से गिरने से हुई मौत

DESK: प्रेमिका से मिलने के लिए डॉक्टर उसके गर्ल्स हॉस्टल में जाने के लिए पाइप के सहारे चढ़ रहा था. लेकिन जैसे ही वह चौथी मंजिल पर पहुंचा तो वह गिर गया. जिसके कारण उसकी मौत हो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: प्रेमिका से मिलने के लिए डॉक्टर उसके गर्ल्स हॉस्टल में जाने के लिए पाइप के सहारे चढ़ रहा था. लेकिन जैसे ही वह चौथी मंजिल पर पहुंचा तो वह गिर गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. यह घटना इंदौर की है. 

इसको भी पढ़ें: बिहार: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, घर में जश्न का माहौल

बार-बार मिलने के लिए कर रहा था कॉल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रेमी डॉक्टर एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रहा था. उसके साथ में ही उसकी प्रेमिका भी इंटर्नशिप कर रही थी. उसकी प्रेमी गांव से आई थी. वह बार-बार मिलने के लिए कॉल कर रहा था. लेकिन प्रेमिका ने कहा कि सुबह मिलते हैं. लेकिन इसके बाद भी रात में प्रेमी डॉक्टर मिलने के लिए हॉस्टल से लोहे के पाइप के सहारे गर्ल्स हॉस्टल की छत पर पहुंच गया. दरवाजा बंद था तो वह प्लास्टिक के पाइप के सहारे ही प्रेमिका के कमरे में जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पाइप टूटने से वह नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. 

प्रेमिका को सुबह मिली जानकारी

जब गिरने की आवाज आई तो महिला गार्ड ने देखा कि एक युवक गिरा हुआ है. जिससे उससे हॉस्पिटल भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया. जब सुबह हुई तो उसकी प्रेमिका को खबर मिली की प्रेमी मिलने के दौरान गिरा और उसकी मौत हो गई. मृतक आयुष बैतूल जिले का रहने वाला था. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

टैग्स