ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

प्रेमिका ने प्रेमी को दफना दिया था जिंदा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

DESK: प्रेमिका अपने प्रेमी पर किसी बात को लेकर खफा हो गई थी. जिसके बाद उसने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया और नींद की गोली देकर बेहोश कर दी और उसे जिंदा दफना दिया. यह घटना छत

प्रेमिका ने प्रेमी को दफना दिया था जिंदा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: प्रेमिका अपने प्रेमी पर किसी बात को लेकर खफा हो गई थी. जिसके बाद उसने प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया और नींद की गोली देकर बेहोश कर दी और उसे जिंदा दफना दिया. यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है. 

मिलने के लिए बुलाया था

प्रेमी तरूण के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी प्रेमिका बेबी पर शक जताया था. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. लेकिन इनसब से वह इनकार करती रही. जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो सारा राज खोल दिया. बेबी ने बताया कि उसने तरुण से प्रेम करने का नाटक किया और 1 जनवरी 2019 को उसे आरके नगर स्थित एक किराए के मकान में लेकर आई. कॉफी में नींद की गोलियां डालकर पिला दी, जब वह बेहोशी हालत में हो गया तो हाथ-पैर बांधकर कार में डालकर कोटा ले गए और जिंदा दफन कर दिया.

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

इस केस की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रेमिका समेत पांच को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. मरने वाला चिंगराजपारा का रहने वाला तरूण उर्फ आकाश रताड़े था. वह पेशे से सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर था. उसके लापता होने के बाद एक जनवरी 2019 को उसकी मां राजकुमारी ने सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया था. उसमें प्रेमिका बेबी पर अपहरण का आरोप लगाया था. 

टैग्स