ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला, बताया.. कांग्रेस ने उन्हें कितनी बार दी गालियां

DESK: आगामी 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सभी दलों ने चुनाव में शानदार जीत दर्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला, बताया.. कांग्रेस ने उन्हें कितनी बार दी गालियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: आगामी 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सभी दलों ने चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। सत्ता में वापसी को लेकर बीजेपी की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। शनिवार को बीदर के हुमनाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर खूब बरसे।


सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मुझे 91 बार गाली दी लेकिन हर बार जनता ने उन्हें नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य मानवी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है और जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। बड़े से बड़े महापुरुष उनकी गालियों के शिकार हुए हैं।


उन्होंने कहा कि गाली खाने वालों में वे अकेले नहीं हैं बल्कि उन्होंने देश के महापुरुषों तक को गालियां दी, लेकिन मैं इसे उपहार मानता हूं। कांग्रेस को जितनी गालिया देनी है देती रहे लेकिन जनता के लिए काम करता रहूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि जनता के समर्थन से उनकी गालियां मिट्टी में मिल जाएंगी। कर्नाटक के विकास के लिए राज्य में पूर्ण बहुमत की स्थायी सरकार चाहिए। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई वोटिंग होगी जबकि 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।