ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्यार में नाकाम प्रेमी उठाने जा रहा था खौफनाक कदम, इंस्टाग्राम पोस्ट देख तुरंत एक्शन में आई पुलिस

गाजीपुर के उचौरी गांव में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर इंस्टाग्राम पर सुसाइड की धमकी दी। पुलिस ने समय रहते उसकी जान बचाई और काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दिया है.

प्यार में नाकाम प्रेमी उठाने जा रहा था खौफनाक कदम, इंस्टाग्राम पोस्ट देख तुरंत एक्शन में आई पुलिस
प्यार में नाकाम प्रेमी
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

खबर यूपी की है, जहां प्रेमिका से धोखा खाए एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। दरअसल, यूपी के गाजीपुर में प्रेमिका से धोखा खाए एक युवक ने जहर खाकर जान देने धमकी देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया सेल को हुई। जिसके बाद जिले की मीडिया सेल को इससे अवगत कराया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने वाले युवक की शिनाख्त की और भागते-भागते उसके पास पहुंची।


वहीं, युवक की काउंसिलिंग कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की सतर्कता से युवक को आत्महत्या करने से रोक दिया गया है, इस संबंध में पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की इस पहल की लोगों ने खूब तारीफ हो रही है। सीओ सैदपुर अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मीडिया सेल को इंस्टाग्राम से एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में 18 वर्षीय आशीष सोनकर पुत्र कमलेश कुमार सुसाइड करने जा रहा था। तत्काल मीडिया सेल ने इसकी सूचना खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुसाइड करने से रोक लिया। 


वहीं, पूछताछ में आशीष ने बताया कि किसी युवती के प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम में धोखा खाने के बाद जहर खाकर जान देने का फैसला किया, जिसे पुलिस ने समझाकर काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस से युवक ने बताया कि वह अपने पिता के साथ औड़िहार रेलवे स्टेशन पर गन्ने के जूस की दुकान चलाता है। वह अपनी प्रेमिका से नाराज था इसलिए वह आत्महत्या करने जा रहा था। उधर, बेटे को सकुशल बचा लेने पर परिवार के द्वारा गाज़ीपुर पुलिस को धन्यवाद दिया और उनके कार्यों की प्रशंसा किया है।