ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

UN जनरल असेंबली से देखिये पीएम मोदी का लाइव संबोधन

NEW YORK : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में न्यूयॉर्क से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण भाषण हो रहा है. भारतीय प्रधानमंत्री युनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली के 74वें सत्

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NEW YORK : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में न्यूयॉर्क से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण भाषण हो रहा है. भारतीय प्रधानमंत्री युनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली के 74वें सत्र को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने कहा कि मेरी सरकार को मजबूत जनादेश मिला है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता का जनादेश भारत में शुरू हुआ, जो व्यापक स्तर पर रहा और प्रेरक रहा. माना जा रहा है कि अपने भाषण में पीएम मोदी कई अंतर्राष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ आतंवाद पर भी चर्चा करेंगे. इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कार्यक्रम में मौजूद हैं. यूनजीए में पीएम मोदी तीसरे नंबर पर अपना भाषण दे रहे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना आयुष्मान चलाई जा रही है. इसके तहत हर साल 50 लाख लोगों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है. उन्होंने बताया कि 5 साल में 11 करोड़ शौचालय बनाए गए. UNGA में अपने भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हो रहा है. माना जा रहा है कि इस वैश्विक मंच से पीएम मोदी आतंकवाद को लेकर तगड़ा प्रहार कर सकते हैं. पर्यावरण की बढ़ती चिंताओं के बीच इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बात कर सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने चाबहार बंदरगाह और इसके महत्व पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने इसके अलावा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचार साझा किए.

इस दौरान पीएम मोदी इस सबसे बड़े वैश्विक मंच से दुनिया को जो संदेश देंगे वो काफी अहम हो सकता है. पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत से पहले मॉरिशस, इंडोनेशिया, लेसोथो का नंबर था लेकिन अब भारत की तरफ से पीएम मोदी का संबोधन तीसरे स्थान पर हो रहा है. फिलहाल निश्चित तौर पर तो नहीं कहा जा सकता लेकिन खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के पीएम इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा में सातवें स्थान पर बोलेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण के दौरान वहां नहीं रहेंगे.