ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार, ग्लोबल रेटिंग में बने दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता

DESK: विरोधियों की लाख कोशिश के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। ग्लोबल लीडर अप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार, ग्लोबल रेटिंग में बने दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: विरोधियों की लाख कोशिश के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के 21 नेताओं को पछाड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 फीसदी के साथ टॉप पर हैं। दुनियाभर के नेताओं में सबसे अच्छा काम करने वाले राजनीतिज्ञ के रूप में पीएम मोदी को सबसे अधिक पसंद किया गया है। यह रेटिंग मार्च के आखिरी हफ्ते की है।


दरअसल, वॉशिंगटन की ऑनलाइन सर्वे और रिसर्च करने वाली कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस ने ये रेटिंग जारी की है। अप्रूवल रेटिंग 22 से 28 मार्च 2023 केडेटा पर आधारित हैं। रेटिंग में पीएम मोदी को दुनिया के 76 फीसदी ने बेहतरीन राजनीतिज्ञ के तौर पर अप्रूवल किया है। 5 फीसदी ने उनके बारे में कोई राय जाहिर नहीं की है जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने डिसअप्रूवल किया है। पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज़ ओब्रादोर हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज है।


ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे 20 देश रेटिंग के दायरे में हैं। एक हफ्ते की रेटिंग में पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसे मशहूर लीडर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। जो बाइडेन रेटिंग में 41 फीसदी पसंद करने वालों के साथ 6ठें नंबर पर तो जस्टिन ट्रूडो 39 फीसदी के साथ सातवें नंबर पर हैं जबकि ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक 34 प्रतिशत के साथ 10वें स्थान पर हैं।