ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

PM मोदी से आज होगी केजरीवाल की मुलाकात, दिल्ली हिंसा को लेकर हो सकती है बातचीत

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच दिल्ली हिंसा को लेकर बातचीत हो सकती है. क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच दिल्ली हिंसा को लेकर बातचीत हो सकती है. केजरीवाल से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और दिल्ली हिंसा के बाद मौजूदा स्थिति को लेकर पूरी जानकारी साझा की थी.

प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल के बीच होने वाली मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. दोनों नेताओं के बीच संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में सुबह 11 बजे मुलाकात का वक्त तय किया गया है. तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल पहली बार आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलने वाले हैं.

दिल्ली हिंसा के बाद आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सोशल मीडिया से दूरी बनाने की बात कही है उसे देखते हुए या माना जा रहा है कि वह केजरीवाल से दिल्ली में पैदा हुए हालात को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं. 

दिल्ली हिंसा में 46 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी भी 50 से ज्यादा लोग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. दिल्ली हिंसा को लेकर पुलिस ने चाहे 300 से ज्यादा एफआईआर दर्ज किए हैं और हिंसा फैलाने या उसका समर्थन करने वाले लगभग 13 सौ लोगों को हिरासत में लिया गया है.


टैग्स