ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी: “कमल खिल गया, हर नागरिक के सामने नतमस्तक हूं”

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा और विकास के वादे दोहराए।

पश्चिम बंगाल
बंगाल में जीत की खुशी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की ताकत और सुशासन की राजनीति की जीत है। बंगाल की जनता ने कमल खिलाने का काम किया है। इसके लिए हर नागरिक के सामने नतमस्तक हूं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। 2026 के विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। यह जनता की शक्ति की जीत है और बीजेपी की सुशासन की नीति पर मुहर है। मैं पश्चिम बंगाल के हर नागरिक के सामने नतमस्तक हूं।”


उन्होंने आगे कहा कि जनता ने बीजेपी को स्पष्ट जनादेश दिया है और पार्टी राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाली सरकार समाज के हर वर्ग को अवसर और सम्मान देने का काम करेगी।


एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने इस जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने लिखा, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह ऐतिहासिक जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। मैं उन सभी को नमन करता हूं, जिन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत कर पार्टी के विकास एजेंडे को जनता तक पहुंचाया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी-एनडीए की लगातार जीत पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने एक बार फिर विकास और सकारात्मक बदलाव के एजेंडे पर भरोसा जताया है।


पीएम मोदी ने लिखा, “असम ने एक बार फिर बीजेपी-एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है। यह जीत विकास और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मैं असम के लोगों का इस समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही पार्टी का विस्तार हुआ है और उसका सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंच सका है।