ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

क्या 14 अप्रैल के बाद भी बढ़ेगा लॉकडाउन ? PM मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक

DELHI : कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था. जो 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है. इसी बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगाताप

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था. जो 14 अप्रैल को खत्म होने वाला  है. इसी बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगाताप इजाफा देखने को मिल रहा है. अब तक देश में 7400 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. वहीं मौत का आंकड़ा 239 के पार चला गया है. 

 हालांकि इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फैसला ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि सभी राज्यों के हालात पर चर्चा के बाद  देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला हो सकता है. 

मुख्यमंत्रियों के साथ आज सुबह 11 बजे बैठक होगी. मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर हालात को लेकर समीक्षा होगी. सरकार की जरूरतमंदों को दी जाने वाली सहायता राशि और राशन की समीक्षा होगी और लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर चर्चा संभव है. बता दें कि पंजाब और ओडिशा में पहले ही लॉकडाउन को बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है.