ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

PM मोदी की तस्वीर कर साथ कांग्रेस विधायक ने की छेड़छाड़, BJP कार्यकर्ताओं ने मामला दर्ज कराया

DESK : मध्य प्रदेश में सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस राजस्थान में लगातार अपनी सरकार बचाने के लिए कवायद कर रही है लेकिन राजस्थान में जो कुछ हो रहा है उसका असर मध्य प्रदेश की सियासत पर भी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : मध्य प्रदेश में सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस राजस्थान में लगातार अपनी सरकार बचाने के लिए कवायद कर रही है लेकिन राजस्थान में जो कुछ हो रहा है उसका असर मध्य प्रदेश की सियासत पर भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है। इस मामले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 464 और 181 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। उन पर आरोप है कि अयोध्या भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ली गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्होंने उसे ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। हालांकि जीतू पटवारी ने बाद में यह ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन उनके खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मामला दर्ज करा दिया है इस पूरे मामले पर कांग्रेस विधायक का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। उनका तंज केंद्र सरकार के ऊपर था जो आर्थिक और रोजगार के मोर्चे पर विफल रही है। 


अब मध्य प्रदेश पुलिस कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज मामले में जांच और कार्रवाई की तरफ आगे बढ़ने की तैयारी में है। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है और इस पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस आवेदन में बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री को अपमानित करने के मकसद से तस्वीर के साथ टेंपरिंग की गई और अमर्यादित टिप्पणी की गई। अगर यह आरोप सही साबित होते हैं तो जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

टैग्स