ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

PM मोदी की अपील, कोरोना काल में संयम से लें काम

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों के साथ मन की बात कर रहे हैं. मन की बात करते हुए पीएम ने समस्त देशवासियों को दशहरे की बधाई दी है. पीएम ने कहा कि दशहरा संकटों पर

PM मोदी की अपील, कोरोना काल में संयम से लें काम
Anamika
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों के साथ मन की बात कर रहे हैं. मन की बात करते हुए पीएम ने समस्त देशवासियों को दशहरे की बधाई दी है. पीएम ने कहा कि दशहरा संकटों पर जीत का पर्व है. लेकिन, साथ ही ये एक तरह से संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है.

पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अभी त्योहार का मौसम आने वाला है. इस दौरान लोग खरीदारी करेंगे, आप खरीदारी के दौरान वोकल फॉर का संदेश जरूर याद रखें और स्थानीय और स्वदेशी सामानों को खरीदें.

पीएम ने देश के सैनिकों को विजयादशमी का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार दिवाली में एक दीया सीमा पर तैनात सैनिक के नाम जलाएं. पीएम ने कहा कि  "हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो, इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं, भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं. हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने है, हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है. मैं अपने वीर जवानों से भी कहना चाहता हूं कि आपर भले ही सीमा पर हैं, लेकिन पूरा देश आपके साथ है, आपके लिए कामना कर रहा है, मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं, जिनके बेटे बेटियां आज सरहद पर है."

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना संकट के इस काल में लोगों से सेफ त्योहार मानाने की अपील की है. पीएम ने कहा की अभी कोरोना गया नहीं है, इसलिए हमें उससे बचना है और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना जरुरी है.