ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

पीएम मोदी कल करेंगे 'मन की बात', लॉकडाउन के बाद की रणनीति का हो सकता है खुलासा

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 26 अप्रैल को मन की बात करेंगे। प्रधानमंत्री कल सुबह 11 बजे मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी पहले ही ट्वीट कर लोग

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 26 अप्रैल को मन की बात करेंगे। प्रधानमंत्री कल सुबह 11 बजे मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी पहले ही ट्वीट कर लोगों से मन की बात को लेकर अपने विचार साझा करने की अपील की है। माना जा रहा है पीएम मोदी मन की बात में कोरोना संकट की चर्चा करेंगे और तो और लॉकडाउन के बाद की रणनीति के भी संकेत मिलने के पूरे आसार हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस संकट के बीच लगातार जनता से संवाद कर रहे हैं। मन की बात के अलावे प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम समय-समय पर अपना संबोधन भी जारी कर रहे हैं।लॉकडाउन टू के दौरान पीएम मोदी के 'मन की बात' खासी महत्वपूर्ण रहने वाली है। वे इसमें आने वाले दिनों के लिए बहुत सारे संकेत भारत की जनता को दे सकते हैं।


बता दें कि देश में पहली बार 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था बाद में कोरोना महामारी के संक्रमण के फैलाव देखते हुए पीएम मोदी ने उसे 3 मई तक विस्तारित करने का एलान किया था। देश में अभी भी कोरोना के लेकर हालात बहुत बेहतर नहीं हैं। कल मन की बात में जब पीएम मोदी चर्चा करेंगे तो वे ताजा हालात की बात करेंगे। पीएम मोदी दो दिनों के बाद फिर से देश भर के राज्यों के सीएम से वीडियो कॉफ्रेंसिंग से ताजा हालात की चर्चा करने वाले हैं।ऐसे में सरकार आने वाले कुछ दिनों में आगे की रणनीति पर बड़ा फैसला ले सकती है जिसकी झलक पीएम के मन की बात में भी नजर आ सकती है। 


टैग्स