ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

पीएम मोदी का गोवा दौरा आज: कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन

DESK: प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा के दौरे पर रहेंगे। गोवा में वे भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीथ 1330 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वही

पीएम मोदी का गोवा दौरा आज: कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, ऊर्जा सप्ताह का करेंगे उद्घाटन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री मोदी आज गोवा के दौरे पर रहेंगे। गोवा में वे भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीथ 1330 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के स्थायी परिसर को वे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां प्रधानमंत्री 'विकसित भारत, विकसित गोवा 2047’ कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।


पीएमओ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री दक्षिण गोवा के बेतुल गांव में 'ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर’ का मंगलवार की सुबह उद्घाटन करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह की शुरुआत करेंगे। ऊर्जा सप्ताह, भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सर्वव्यापी ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा जिसमें विभिन्न देशों के लगभग 17 ऊर्जा मंत्रियों के भाग ले सकते हैं।


वहीं मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री फतोर्डा में 'विकसित भारत, विकसित गोवा 2047' कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि 'प्रधानमंत्री ने ऊर्जा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित रखा है। इसी दिशा में छह से नौ फरवरी तक गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है।' कार्यक्रम में 900 से अधिक लोग शामिल होंगे। इसमें कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के पवेलियन होंगे।