ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

PM मोदी का बड़ा बयान, कोरोना वैक्सीन देश के हर एक नागरिक के लिए उपलब्ध होगी, कोई भी नहीं छूटेगा

DESK : पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है. भारत समेत कई देशों में इस वक्त कोरोना की कई वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है. इन सबके बीच पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान

PM मोदी का बड़ा बयान, कोरोना वैक्सीन देश के हर एक नागरिक के लिए उपलब्ध होगी, कोई भी नहीं छूटेगा
Anamika
2 मिनट

DESK : पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है. भारत समेत कई देशों में इस वक्त कोरोना की कई वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है. इन सबके बीच पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

पीएम मोदी ने एक अंग्रजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत में कोविड वैक्सीन उपलब्ध होगी, तो हर एक नागरिक को वैक्सीन दी जाएगी, कोई भी छूट नहीं पाएगा. वैक्सीन के सवाल पर पीएम ने कहा कि ' मैं देश को आश्वस्त कराना चाहता हूं कि जैसे ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी. किसी को छोड़ा नहीं जाएगा’.

पीएम ने कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी. लेकिन कोरोना वायरस का संकट अभी भी बरकरार है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. त्योहार के दिनों में लोगों को अधिक सतर्क रहना चाहिए, ये मौका किसी भी तरह की ढील देने का नहीं है. 

बता दें कि भारत सरकार की ओर से अभी से ही कोरोना वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन की तैयारियां की जा रही हैं. ताकि वक्त आने पर पूरे देश में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके.