ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Indigo Crisis: ‘कोई भी कानून जनता को परेशान करने के लिए नहीं’, इंडिगो संकट के बीच पीएम मोदी का मैसेज

Indigo Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी कानून या नियम जनता को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने सांसदों को गाइडलाइन दी कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना है।

Indigo Crisis
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Indigo Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी नियम या कानून का इस्तेमाल जनता को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए। यह टिप्पणी उन्होंने बीजेपी की संसदीय दल की बैठक के दौरान की। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों को गाइडलाइन दी है कि सरकार का हर नियम और कानून आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए होना चाहिए।


किरण रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “कानून और नियम अच्छे हैं, लेकिन उनका उद्देश्य सिस्टम को ठीक करना होना चाहिए, जनता को परेशान करना नहीं। कोई भी ऐसा कानून या नियम नहीं होना चाहिए जो आम लोगों को कठिनाइयों में डालें। तीसरे कार्यकाल में देश को और तेजी से विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सभी को एकजुट होना जरूरी है।”


इसी बीच, इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवा प्रभावित रही। मंगलवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद्द की गईं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि कुछ मार्गों पर इंडिगो की शीतकालीन उड़ानें अन्य घरेलू विमानन कंपनियों को दी जा सकती हैं, क्योंकि सरकार इंडिगो के ‘स्लॉट’ में कटौती करेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता