ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कोरोना काल में लापरवाही खतरनाक है, देशवासियों के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने दी चेतावनी

DELHI : कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनलॉक की शुरुआत के साथ देश में बढ़ती लापरवाही पर चिंता

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनलॉक की शुरुआत के साथ देश में बढ़ती लापरवाही पर चिंता जताई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमने लॉकडाउन पीरियड में बेहतरीन तरीके से नियमों का पालन किया. देश में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया. दिन भर में 20 दफे हाथ की सफाई करते थे लेकिन अब लापरवाही बढ़ गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए एक बार फिर से चेतावनी दी है कि कोरोना काल में ऐसी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. कुछ मजबूरियों के कारण देश को अनब्लॉक किया गया. लेकिन हमें अपनी सावधानी जारी रखनी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय पर संवेदनशील फैसले लेने से किसी भी संकट का मुकाबला किया जा सकता है. सरकार ने लॉकडाउन का फैसला बिल्कुल सही समय पर लिया है. जिसकी वजह से हमने कोरोना महामारी का मुकाबला करने की क्षमता दिखाइए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबों के घर चूल्हा जलता रहे और लोग भूखे ना रहे इसलिए सरकार से लेकर राज्य सरकारों और सिविल सोसायटी के लोगों ने बेहतरीन काम किया. देश की आम जनता ने गरीब लोगों की मदद की या बात नहीं भूली जा सकती.





टैग्स