ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

किसान आंदोलन के बीच PM मोदी आज किसानों को करेंगे संबोधित, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नए कानून के फायदे बताएंगे

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। किसान लगातार सरकार से कानून वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। दि

किसान आंदोलन के बीच PM मोदी आज किसानों को करेंगे संबोधित, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नए कानून के फायदे बताएंगे
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। किसान लगातार सरकार से कानून वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर किसानों का धरना चल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस आंदोलन के बीच किसानों को संबोधित करने वाले हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश के रायसेन में शुरू हो रहे कृषि महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों से संवाद करेंगे। इस किसान महासम्मेलन के जरिए प्रधानमंत्री किसानों को यह बताएंगे कि नए कृषि कानूनों का लाभ कैसे उन्हें मिलने वाला है। प्रधानमंत्री आज दोपहर 2 बजे किसानों को संबोधित करेंगे। इसके बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट करके जानकारी दी गई है। 


किसान आंदोलन के पीछे प्रधानमंत्री किन बातों को रखते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसके पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम एक खुला पत्र भी लिखा है। पत्र में कृषि सुधारों को लेकर स्पष्टता के साथ राय रखी है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा है कि नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों को फायदा मिल रहा है लेकिन कुछ लोग दूसरों के बहकावे में आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि कानून के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दिया जाए।

टैग्स