ब्रेकिंग
सवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंप

pm kisan yojana 18th installment: दशहरा से पहले खाते में आएंगे खटाखट दो-दो हजार, पीएम मोदी इस दिन जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

DESK: देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दशहरा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर देंगे। महाराष्ट्र के वाशि

pm kisan yojana 18th installment: दशहरा से पहले खाते में आएंगे खटाखट दो-दो हजार, पीएम मोदी इस दिन जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दशहरा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर देंगे। महाराष्ट्र के वाशिम से पीएम मोदी द्वारा किसान सम्मान निधी की किस्त जारी करते ही करोड़ों किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। देश के करोड़ों किसान इस दिन का बेसब्री से इंतजार रह रहे हैं।


दरअसल, केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर, 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य कर सकें।


प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि दशहरा और दिपावली से पहले पहले किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में पहुंच जाए, जिससे वे त्योहारों का उमंग फीका न पड़े। ऐसे में पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। आगामी 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर देंगे। इसके साथ ही देश के 9.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।


इस मौके पर प्रधानमंत्री इस योजना से जुड़े किसानों से संवाद भी करेंगे। अगर आप इस योजना से जुड़े हैं तो योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को पूरा करना जरूरी है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके खाते में इस बार भी राशि नहीं भेजी जाएगी। ऐसे में अगर आपने ई-केवाईसी नहीं कराया है तो उसे जल्द करा लें। बता दें कि इससे पहले बीते 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की थी।