ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो कैंसिल हो सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त

DESK : देश को किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए केंद्र की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सीमांत देश के करोड़ों किसानों को साल मे

जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो कैंसिल हो सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : देश को किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए केंद्र की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सीमांत देश के करोड़ों किसानों को साल में 6 हजार रुपए भारत सरकार की तरफ से उनके खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना के तहत किसानों को अबतक 11 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। 12 किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


हालांकि इस योजना में धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद सरकार ने इस योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए ई केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसकी डेडलाइन 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित की है। अब केवाईसी करने के लिए दो दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में जो भी ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे उनको इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा।


किसान चाहें ते घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी कर सकते हैं। किसानों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। किसानों को इस आधिकारिक पोर्टल पर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के साथ ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


इस योजना का लाभ ले रहे किसान अगर 31 अगस्त तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हे नुकसान उठाना पड़ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त 15 सितंबर तक किसानों के खातों में आ जाएगी। लेकिन इससे पहले लाभार्थियों को ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना बेहद जरूरी है।

टैग्स