ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पिता के इस दोस्त को राहुल ने ऐसे दी अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

DELHI : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी के करीबी मित्र कैप्टन सतीश शर्मा के निधन से राहुल गांधी बेहद दुखी हैं. कैप्टन सतीश शर्मा की अंतिम यात्रा में राहुल गांधी

पिता के इस दोस्त को राहुल ने ऐसे दी अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर को दिया कंधा
First Bihar
2 मिनट

DELHI : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी के करीबी मित्र कैप्टन सतीश शर्मा के निधन से राहुल गांधी बेहद दुखी हैं. कैप्टन सतीश शर्मा की अंतिम यात्रा में राहुल गांधी खुद शामिल हुए. उनके साथ बहन प्रियंका भी श्रद्धांजलि देने पहुंची. खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने खुद सतीश शर्मा के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे कैप्टन सतीश शर्मा का निधन 17 फरवरी को हो गया था. 


सतीश शर्मा 73 साल के थे और गोवा में उन्होंने अंतिम सांस ली. राजीव गांधी जब देश के प्रधानमंत्री हुआ करते थे उस समय से कैप्टन सतीश शर्मा उनके बेहद करीबी रहे. परिवारिक दोस्ती रही. साथ ही साथ गांधी परिवार पर जब भी कोई आपदा आई, सतीश शर्मा साए की तरह साथ खड़े रहे. कैप्टन सतीश शर्मा ने रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था. सतीश शर्मा तीन बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे.