ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पिस्तौल के साथ सेल्फी ले रहा था युवक, मौके पर हो गई मौत

DESK: एक दिल को दहला देने वाली घटना ग्रेटर नोएडा से सामने आई है, जहां पिस्तौल के साथ सेल्फी लेने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. गलती से पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और मौके पर ही

पिस्तौल के साथ सेल्फी ले रहा था युवक, मौके पर हो गई मौत
Anamika
2 मिनट

DESK: एक दिल को दहला देने वाली घटना ग्रेटर नोएडा से सामने आई है, जहां पिस्तौल के साथ सेल्फी लेने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. गलती से पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई. 

नोएडा के बादलपुर इलाके में रहने वाला सौरभ अपने दोस्त के साथ दूसरे दोस्त के यहां मिलने जा रहा था. सौरभ अपने दोस्त नकुल की कार में बैठकर दोस्त सचिन के यहां जा रहा था. 

नकुल की कार में पहले से पिस्तौल रखी हुई थी. सौरभ पिस्तौल देखकर उसके साथ सेल्फी लेने लगा, तभी गलती से पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और उसे गोली लग गई. सौरभ को गोली लगी देख नकुल उसे आनन-फानन में शारदा हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद नकुल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.  मामले की जानकारी मिलते ही  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  नंदू को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.