ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

SDO ने दारोगा को बनाया मुर्गा, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक

DESK: एक एसडीओ इतना भड़के की दारोगा को मुर्गा बना दिया. इतना करने के बाद भी अधिकारी का मन नहीं भरा तो उसने दारोगा से उठक-बैठक कराया और गंदी-गंदी गाली दी. यह हैरान करने वाला मा

SDO ने दारोगा को बनाया मुर्गा, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: एक एसडीओ इतना भड़के की दारोगा को मुर्गा बना दिया. इतना करने के बाद भी अधिकारी का मन नहीं भरा तो उसने दारोगा से उठक-बैठक कराया और गंदी-गंदी गाली दी. यह हैरान करने वाला मामला यूपी के पीलीभीत का है. 

बताया जा रहा है कि एसडीओ ने वन विभाग में पीलीभीत में तैनात एसडीओ हेमंत कुमार सेठ सामाजिक वानिकी प्रभाग पीलीभीत में पूरनपुर रेंज के निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान ही वन दारोगा बाबूराम पर भड़क गए. जिसके बाद वर्दी में तैनात दारोगा को मुर्गा बनाया और उठक बैठक कराया. इस दौरान विभाग के कई कर्मी भी मौजूद थे. दारोगा ने उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ की जिला शाखा को लिखित रूप में शिकायत की. जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया है. कर्मचारी अधिकारी पर भड़के हुए हैं. 

कार्रवाई करने की कर रहे मांग

दारोगा के अपमान करने पर विभाग के कर्मी गुस्से में हैं. इस मामले की जांच की मांग और दोषी एसडीओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. बताया जा रहा है कि एसडीओ मथुरा में भी तैनाती के दौरान अक्सर कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते थे. वही, संघ ने कहा कि वर्दी का अपमान किसी कर्मचारी का नहीं बल्कि राज्य और उसके प्रतीकों का अपमान है. उनपर राजद्रोह के तहत कार्यवाही होनी चाहिए.