ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

21 हजार रुपये सैलरी पाने वालों को सरकार देगी नई सुविधा, घर बैठे उठा सकेंगे फायदा

DELHI : श्रम मंत्रालय जल्द ही 'संतुष्ट' (Santusht) मोबाइल ऐप लेकर आने वाला है, इसकी जानकारी श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने दी है. इस ऐप के जरिये कर्मचारी राज्य बीमा निगम

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : श्रम मंत्रालय जल्द ही 'संतुष्ट' (Santusht) मोबाइल ऐप लेकर आने वाला है, इसकी जानकारी श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने दी है. इस ऐप के जरिये कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) के लाभार्थियों की विभिन्न शिकायतों का समाधान किया जायेगा. श्रम मंत्रालय के बयान के मुताबित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के यहां आयोजित स्थापना दिवस समारोह में ईएसआईसी लाभार्थियों के लिये संतुष्ट मोबाइल ऐप लाने के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर मंत्री ने 24 फरवरी से 10 मार्च तक ईएसआईसी का विशेष सेवा पखवाड़ा की भी शुरूआत की. इस पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, बीमित व्यक्ति के लंबित बिलों का निपटान, शिकायतों का समाधान तथा मौत और अपंगता की स्थिति में नकद लाभ आदि के लिये रोजाना विशेष शिविर लगाये जाएंगे.


इस कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली के बसईदारापुर स्थित हॉस्पिटल का नाम बदलकर साहिब सिंह वर्मा ईएसआईसी हॉस्पिटल और ईएसआईसी आयुष हॉस्पिटल (ESIC AYUSH Hospital) नरेला का नाम बदलकर पद्म विभूषण बृहस्पति देव त्रिगुना हॉस्पिटल करने की घोषणा श्रम मंत्री ने की है. बता दें की श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के कर्मचारी पेंशन योजना के तहत पेंशन कोष से आंशिक निकासी की सुविधा (कम्युटेशन) बहाल करने के निर्णय को लागू कर दिया है. सरकार के इस कदम से 6.3 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा. पेंशन कम्युटेशन के तहत अंशधारकों को अग्रिम रूप से पेंशन कोष से आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है. इस सुविधा का लाभ लेने पर पेंशन राशि 15 साल तक घटी हुई दर से मिलती है.


इस निर्णय को लेकर अधिसूचना 20 फरवरी को जारी की जा चुकी है. पेंशन कम्युटेशन की सुविधा के अंतरगत पेंशन में अगले 15 साल तक एक तिहाई की कटौती होती है और घटी हुई राशि एक मुश्त रिटायरमेंट के समय दे दी जाती है. 15 साल बाद पेंशनभोगी फुल पेंशन लेने का हकदार होता है.