ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

NDA में तेज हुआ घमासान, BJP के MLC का रामविलास पासवान पर हमला, कहा- गठबंधन में LJP की जरूरत नहीं

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में घमासान तेज होता जा रहा है. आजद बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान ने रामविलास पासवान और लोक जनशक्ति पार्टी पर खुला हमला बोल दिया

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में घमासान तेज होता जा रहा है. आजद बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान ने रामविलास पासवान और लोक जनशक्ति पार्टी पर खुला हमला बोल दिया है. संजय पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान सत्ता में बने रहने के लिए नाटक कर रहे हैं. लेकिन बिहार में सरकार बनाने के लिए बीजेपी-जेडीयू को लोजपा की जरूरत नहीं है.


क्या बोले संजय पासवान
मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान ने कहा कि बिहार चुनाव स्थगित करने को लेकर चिराग पासवान का बयान बेहद आपत्तिजनक है. चिराग पासवान या जो भी नेता चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं उन्हें लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं रह गया है. चुनाव आयोग ने जब फैसला लिया है तो उसे मानना ही होगा.


नाटक कर रहे हैं रामविलास पासवान
संजय पासवान ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि रामविलास पासवान सत्ता में बने रहे के लिए नाटक कर रहे हैं. हालांकि जेडीयू और बीजेपी को रामविलास पासवान की कोई जरूरत नहीं है. बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के बगैर भी जेडीयू-बीजेपी की सरकार बन सकती है.


कौन हैं संजय पासवान
संजय पासवान बीजेपी के विधान पार्षद हैं. वे वाजपेयी सरकार में केंद्र में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. संजय पासवान अपने बयानों से अक्सर विवाद पैदा करते रहे हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला था. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को अब आगे मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाया जाना चाहिये. हालांकि बीजेपी नेतृत्व ने नीतीश को ही बिहार में अपने गठबंधन का नेता मानने का एलान कर दिया. अब जब लोक जनशक्ति पार्टी के मामले में बीजेपी के बड़े नेता ये दावा कर रहे हैं कि सारा विवाद सुलझा लिया जायेगा तब संजय पासवान ने रामविलास पासवान के खिलाफ मोर्चा खोला है. देखना होगा कि बीजेपी नेतृत्व इस पर क्या रूख अख्तियार करता है.

टैग्स