ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

LAC पर भारत के 20 जवान शहीद, भारत और चीन के सैनिकों के बीच भिड़ंत

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. भारत और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. दोनों देशों के जवानों के बीच हिंसक झड़प में भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. भारत और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. दोनों देशों के जवानों के बीच हिंसक झड़प में भारत के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 सैनिक शहीद होने की बात सामने आ रही है. झड़प लद्दाख की गालवन वैली में हुई. वही गालवन वैली, जहां 1962 की जंग में 33 भारतीयों की जान गई थी. 


सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय और चीन सैनिकों के बीच हुई इस झड़प में कर्नल रैंक के कमांडिंग ऑफिसर और 19 जवानों के शहीद होने की बात सामने आ रही है. 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू शहीद हो गए। हवलदार पालानी और सिपाही कुंदन झा भी शहीद हुए हैं. चीन की तरफ से भी 3 से 5 सैनिकों के मारे जाने और 11 जवानों के घायल होने की खबर है, लेकिन उसने यह नहीं कबूला है.


मंगलवार को दोपहर में भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया था कि गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए थे. लेकिन अब सरकारी सूत्रों इ मानें तो दोनों देशों के जवानों के बीच हुई इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं. हालांकि इस मामले में अभी अधिकारिक बयान सामने नहीं आये हैं.