ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

एल्विश के बाद पुलिस के निशाने पर आए मुनव्वर, हुक्का बार रेड में अरेस्ट

DESK : बिग बॉस' के विनर्स पर लगता है इन दिनों पुलिस की कड़ी नजर है। पहले एल्विश यादव और अब मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 व

एल्विश के बाद पुलिस के निशाने पर आए मुनव्वर, हुक्का बार रेड में अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : बिग बॉस' के विनर्स पर लगता है इन दिनों पुलिस की कड़ी नजर है। पहले एल्विश यादव और अब मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी भी अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। एल्विश यादव के बाद उन्हें एक केस में हिरासत में लिया गया है। मुनव्वर को हुक्का बार रेड केस में हिरासत में लिया गया। उन्हें 13 अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था।


हालांकि, खबरें हैं कि केस दर्ज होने के बाद उन्हें जाने दिया गया। फारूकी समेत हिरासत में लिए गए अन्य लोगों के खिलाफ सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रेड के दौरान फारूकी हुक्का बार में ही मौजूद थे और उनका मेडिकल भी कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि बाद में उन्हें जाने दिया गया। 


पुलिस ने बोरा बाजार स्थित साबलान हुक्का बार पर रेड की थी।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, 'हमारी टीम ने यह जानकारी मिलने पर हुक्का बार में रेड की थी कि वहां लोग हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर यह साबित हो जाता है कि तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल हुआ है, तो उनके खिलाफ COTPA के तहत मामला दर्ज होगा।'