ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

चीन से तमिलनाडु पहुंची महिला को हुआ कोरोना, 6 साल की बेटी भी संक्रमित

DESK: एक बार फिर देश में कोरोना अपना पांव तेजी से पसार रहा है। देश में मंगलवार को कोरोना के 157 नए केस सामने आए हैं। कोरोना से एक की मौत भी हुई है। तमिलनाडु के मदुरै में एक मह

चीन से तमिलनाडु पहुंची महिला को हुआ कोरोना, 6 साल की बेटी भी संक्रमित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक बार फिर देश में कोरोना अपना पांव तेजी से पसार रहा है। देश में मंगलवार को कोरोना के 157 नए केस सामने आए हैं। कोरोना से एक की मौत भी हुई है। तमिलनाडु के मदुरै में एक महिला और उसकी छह साल की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गयी है। बताया जाता है कि श्रीलंका के रास्ते वह चीन से मदुरै पहुंची थी। 


दोनों मां और बेटी का कोरोना जांच हुआ जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद दोनों को आइसोलेट किया गया है। दोनों के कोविड सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। बता दें कि देश में अब तक कुल 4.46 करोड़ मामले सामने आए। जिसमें 4.41 करोड़ मरीज ठीक भी हो गये। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो अभी देश में कोरोना के 2448 एक्टिव केसेज हैं। भारत में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 


बात यदि बिहार की करे तो यहां भी कोरोना धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। गया के बाद अब पटना में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। पटना के दुल्हिन बाजार में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जबकि गया में भी कोरोना के 5 नए केसेज सामने आए हैं। गया के डुमरिया प्रखंड में 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 


गौरतलब है कि सोमवार को यानि कल बोधगया में 12 विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और आज 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गयी है। गया सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सभी संक्रमितों का सैंपल पटना के IGIMS हॉस्पिटल भेजा गया है। चीन सहित कई देशों में मौत का तांडव मचाने वाले कोरोना के BF7 वैरिएंट को लेकर बिहार में भी लोग दहशत में हैं। 


पटना के दुल्हिन बाजार में रहने वाली 26 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव हो गयी है। आश्चर्य की बात है कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बावजूद वो कोरोना संक्रमित हो गयी हैं। आरटीपीसीआर जांच में इसकी पुष्टि हो पायी है। महिला में पाए गए संक्रमण के वैरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। महिला के संपर्क में आए 8 लोगों का भी कोविड टेस्ट कराया गया है। पटना सिविल सर्जन केके राय ने इस बात की जानकारी दी है।   


टैग्स