ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिंदेश्वर पाठक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- उनका काम कई लोगों को प्रेरणा देता रहेगा

PATNA: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया है और कहा है कि उनका काम कई लोगों को

बिंदेश्वर पाठक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- उनका काम कई लोगों को प्रेरणा देता रहेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया है और कहा है कि उनका काम कई लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। मंगलवार को दिल्ली स्थित सुलभ इंटरनेशनल के केद्रीय कार्यालय में झंडोत्तोलन के बाद बिंदेश्वर पाठक की तबीयत बिगड़ गई थी और दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


दिवंगत बिंदेश्वर पाठक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘डॉ.बिंदेश्वर पाठक जी का निधन हमारे देश के लिए एक गहरी क्षति है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया’।


पीएम मोदी आगे लिखते हैं ‘बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन बना लिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जबरदस्त समर्थन प्रदान किया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा। उनका काम कई लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।' इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। शांति’।