ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बैंकिंग से लेकर जूते-चप्पलों तक के किए आज से लागू होंगे ये नए नियम, जानिए जेब पर क्या पड़ेगा असर

PATNA : आज से नया महीना शुरू हो गया है और नए महीने के शुरुआत के साथ ही कुछ ना कुछ सरकारी नियम जरूर बदल जाते हैं, जिसका सीधा असर लोगों के जेब पर पड़ता हुआ नजर आता है। इसी कड़ी में इ

बैंकिंग से लेकर जूते-चप्पलों तक के किए आज से लागू होंगे ये नए नियम, जानिए जेब पर क्या पड़ेगा असर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आज से नया महीना शुरू हो गया है और नए महीने के शुरुआत के साथ ही कुछ ना कुछ सरकारी नियम जरूर बदल जाते हैं, जिसका सीधा असर लोगों के जेब पर पड़ता हुआ नजर आता है। इसी कड़ी में इस बार जो बदलाव होने वाले हैं उसमें जूते - चप्पल से लेकर बैंकिंग तक के नियम शामिल हैं।


दरअसल, आज से एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक के साथ मर्जर लागू हो जाएगा। इसके एचडीएफसी बैंक की गिनती दुनिया के बड़े बैंकों में होगी। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से ये रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होगी। इसके साथ एलपीजी के दामऔर फुटवियर कंपनियों के लिए QCO जैसे नए नियम लागू हो रहे हैं।


बताया जा रहा है कि, एक जुलाई से खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों पर बैन लग जाएगा। इसके पीछे की वजह देशभर में क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) को लागू करना है। ये सभी कंपनियों के लिए अनिवार्य है। इसके बाद सभी कंपनियों को अच्छी क्वालिटी के जूते-चप्पल बनाने होंगे। इसके अलावा एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में मर्जर आज से लागू हो जाएगा। इसके साथ ही  30 जून तक आप ने अपना पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो एक जुलाई से आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। इससे आपका पैन निक्रिय हो जाएगा।


इधर, तेल वितरण कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस बार एक जुलाई को कमर्शियल के साथ घरेलू गैंस सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जून में कमर्शियल गैंस सिलेंडर के दाम 83 रुपये कम किए गए थे। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये पर बनी हुई है।