ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना के कई होटल और सरकारी भवनों को बनाया जायेगा क्वॉरेंटाइन सेंटर, गेस्ट हाउस पर भी जल्द लिया जाएगा फैसला

PATNA: कोरोना को देखते हुए पटना में दो दर्जन से अधिक होटलों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जाएगा. इसको लेकर बातचीत चल रही है. कई सरकारी भवनों और विभागों को भी क्व

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना को देखते हुए पटना में दो दर्जन से अधिक होटलों को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जाएगा. इसको लेकर बातचीत चल रही है. कई सरकारी भवनों और विभागों को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर में तब्दील करने का फैसला जल्द ही लिया जा सकता है.

होटल मालिकों से होगी बात

बताया जा रहा है कि पटना के होटलों को क्वॉरंटाइन सेंटर बनाने को लेकर जल्द ही डीएम कुमार रवि होटल मालिकों से बात करने वाले हैं. पटना में फिलहाल 3843 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है. इसमें करीब एक हजार वैसे लोग है जो विदेश यात्रा करने वाले लोगों के संपर्क में आए हैं. 

सरकारी भवन के रूप में जिला अतिथि गृह, बामेती, बाल्मी ,यूथ क्लब, यूनिवर्सिटी हॉस्टल, रेलवे गेस्ट हाउस, बीएसएनएल गेस्ट हाउस आदि की पहचान की गयी है. इन तमाम जगहों जरूरत के हिसाब से सुविधा उपलब्ध रहेगी. बता दें कि बिहार में सैकड़ों सरकारी स्कूलों को भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. दूसरे राज्यों से अब तक करीब 40 हजार मजदूर बिहार आ गए हैं. ऐसे में इनको रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है. 

टैग्स