ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

DESK: बड़ी खबर तमिलनाडु के विरुधुनगर से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है। इस हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में पांच महिला और तीन पुरुष

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत की खबर, कई घायल
Mukesh Srivastava
1 मिनट

DESK: बड़ी खबर तमिलनाडु के विरुधुनगर से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना हुई है। इस हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में पांच महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।


हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।


जानकारी के मुताबिक, विरुधुनगर के वेम्बाकोट्टई के पास रामू देवनपट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान पूरी तरह से धराशाही हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। कई लोगों को घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई।