ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

परिवार के सभी लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, घर में बची 11 साल की बच्ची, रिश्तेदारों ने भी आने से किया इंकार

DESK : कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. हमारे देश में भी संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. फरीदाबाद के एक सेक्टर में पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला. घर में अकेली 11 साल की बच्ची की रिपो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. हमारे देश में भी संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. फरीदाबाद के एक सेक्टर में पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला. घर में अकेली 11 साल की बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई. बच्ची के घर के सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब घर में अकेले बच्ची बची है. जिसके बाद बच्ची का ख्याल रखने के लिए घर में उसके रिश्तेदार तक आने को तैयार नहीं हैं.

लेकिन बच्ची के पड़ोस में रहने वाले लोग मदद कर रहे हैं. घर के बाहर से वे लोग बच्ची को खाना दे रहे हैं.  वीडियो कॉल से उससे बात कर रहे हैं. बच्ची को कोई तकलीफ न हो, उसके लिए पड़ोसी हरसंभव सहायता करने के लिए तैयार हैं.


खबर के मुताबिक इस परिवार की 76 वर्षीय महिला की कोरोना  से मौत हो गई थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया. जिसके बाद महिला के पति,  बेटे, बहू और बेटी संक्रमित मिली है. वहीं महिला की 11 साल की पोती कोरोना निगेटिव पाई गई है. जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है. बच्ची घर में अकेली बच गई है और कोरोना की वजह से कोई भी रिश्तेदार या नजदीकी घर आने को तैयार नहीं है. 

बच्ची को अकेला देख उसके पड़ोसी देखभाल कर रहे हैं. बच्ची का खाना भी पड़ोस से ही आता है. पड़ोसी रात के समय डेढ़ दो बजे तक घर के बाहर पहरा भी देते हैं.