ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामपटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफरBihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानतेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहरामपटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफरBihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लान

घूसखोर पंडित के बाद अब 'पंडिताइन के लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद, सपा नेत्री के पति समेत 4 पर केस दर्ज

गोरखपुर में ‘पंडिताइन के लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है। सपा नेत्री काजल निषाद के पति संजय निषाद समेत चार लोगों पर वैमनस्य फैलाने का केस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
‘पंडिताइन के लव स्टोरी’को लेकर विवाद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश में ‘घूसखोर पंडित’फिल्म के बाद अब ‘पंडिताइन के लव स्टोरी’को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में समाजवादी पार्टी की नेत्री काजल निषाद के पति संजय निषाद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


गोरखपुर के कैंट थाने में गोला बाजार क्षेत्र के डाड़ी बाजार निवासी हर्ष मिश्रा की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि फिल्म के जरिए ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई है। इस मामले में संजय निषाद, अभिनेता सोमलाल यादव के साथ-साथ रविंद्र निषाद और राम सज्जन निषाद को भी आरोपी बनाया गया है।


शिकायतकर्ता का कहना है कि फिल्म के नाम और विषयवस्तु से ब्राह्मण समाज की छवि खराब हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज आंदोलन करेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वहीं, संजय निषाद ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इस फिल्म से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 के बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। हालांकि, फिल्म के निर्माता उनके परिचित हैं, जिनके कहने पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि इससे पहले ‘घूसखोर पंडित’ नामक फिल्म को लेकर भी देशभर में विरोध प्रदर्शन हो चुका है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने फिल्म के नाम और कंटेंट पर आपत्ति जताई थी। लखनऊ में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच अभी जारी है।


वही अब ‘पंडिताइन के लव स्टोरी’को लेकर हुए विवाद के बाद शिकायतकर्ता हर्ष मिश्रा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज के नाम का गलत इस्तेमाल कर फिल्म बना रहे हैं, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी एक फिल्म के निर्माण का विरोध हुआ था, जिसे बाद में रोक दिया गया था।


आरोप है कि संजय निषाद, रविंद्र निषाद, राम सज्जन निषाद सहित अन्य लोगों ने 16 अप्रैल 2026 को गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म के नाम का अनावरण किया गया था। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


टैग्स