ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, 4 आतंकी घुसे.. 5 की मौत

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है. पाकिस्तान के कराची स्थित एक स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला हुआ .है पाकिस्तान मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज खुलने के साथ ही बि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है. पाकिस्तान के कराची स्थित एक स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला हुआ .है पाकिस्तान मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज खुलने के साथ ही बिल्डिंग में ग्रेनेड फेंकते हुए 4 आतंकी घुस गए हैं और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की है.

आतंकी हमले में अब तक 5 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. वहीं आतंकी हमले के बाद पहुंचे पाकिस्तानी रेंजर्स ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी चारों आतंकियों को मार गिराया है. आपको बता दें कि स्टॉक एक्सचेंज की इमारत के मेन गेट पर आतंकियों ने सबसे पहले ग्रेनेड से हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बिल्डिंग के अंदर चले गए. 

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमले के बाद वहां फंसे कर्मियों को तत्काल बैक डोर से बाहर निकाला गया है. वहीं पाकिस्तान के अधिकारियों के अनुसार हालात नियंत्रण में है और सभी आतंकियों को मार गिराया गया है. रेंजर्स और पुलिस के जवान इमारत के अंदर घुस गए हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटना के बारे में डिटेल रिपोर्ट अभी आनी है.