ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायल

Pakistan Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए भीषण धमाके में 23 लोगों की मौत और 47 घायल हो गए। विस्फोट के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई और इलाके में दहशत फैल गई।

Pakistan Quetta Blast
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pakistan Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक के पास हुए भीषण धमाके में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। धमाके के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मालगाड़ी क्वेटा कैंट इलाके की ओर जा रही थी, तभी रेलवे लाइन पर जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के असर से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना के बाद इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे लोगों में और ज्यादा डर फैल गया।


बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।


अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, बलूचिस्तान लंबे समय से हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां कई संगठन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सक्रिय हैं और बलूचिस्तान की आजादी की मांग करते रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता