ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

यूरोपियन डेलिगेट्स के रुख से बौखलाया पाकिस्तान, सीजफायर तोड़कर ले ली एक नागरिक की जान

SRINAGAR : धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए यूरोपियन डेलिगेशन के रुख से पाकिस्तान बौखला गया है। यूरोपियन डेलीगेशन ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने को भ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SRINAGAR : धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए यूरोपियन डेलिगेशन के रुख से पाकिस्तान बौखला गया है। यूरोपियन डेलीगेशन ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने को भारत का अंदरूनी मामला बताते हुए इसका समर्थन किया है। जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और जमकर फायरिंग की है. 

पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए की गई फायरिंग में एक नागरिक की जान चली गई है जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हैं। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग की है। यह इलाका कुपवाड़ा जिले के अंदर एलओसी के पास आता है। 

पाकिस्तान की यह बौखलाहट बताने को काफी है कि यूरोपियन डेलिगेशन के कश्मीर दौरे का उस पर क्या प्रभाव पड़ा है। कश्मीर दौरे पर आए यूरोपियन डेलिगेशन ने कहा है कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और कश्मीर के लोगों को सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले को यूरोपियन डेलिगेशन ने भारत का अंदरूनी मसला बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान को इसमें दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए.