ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

पाकिस्तान में सियासी घमासान के बीच विपक्ष का बड़ा आरोप- पाकिस्तान को गृह युद्ध की तरफ ले जाना चाहते हैं इमरान

DESK: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने बड़ा आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि इमरान खान पाकिस्तान को

पाकिस्तान में सियासी घमासान के बीच विपक्ष का बड़ा आरोप- पाकिस्तान को गृह युद्ध की तरफ ले जाना चाहते हैं इमरान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने बड़ा आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि इमरान खान पाकिस्तान को गृह युद्ध की ओर ले जाना चाहते हैं। अब पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव का मामला पहुंच चुका है। इसके लिए स्पेशल बेंच गठित की गयी है।


इससे पहले विपक्षी पार्टियों ने संसद के स्पीकर असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। विपक्षी पार्टियों का कहना था कि कैसर निष्पक्ष होकर कार्यवाही नहीं कर रहे। वहीं राजधानी इस्लामाबाद में कर्फ्यू भी लगा दिया गया था। वही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमराम खान को पागल तक कह डाला। 


मरियम नवाज ने यह भी कहा कि यदि इमरान खान को सजा नहीं मिली तो पाकिस्तान में जंगल राज आ जाएगा। मरियम नवाज ने कहा कि किसी को भी संविधान से खेलने की इजाजत नहीं है। वही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भी इमरान खान पर हमला बोलते हुए कहा कि इमरान खान ने संविधान तोड़ा है। संविधान को तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं हैं।


बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। नेशनल असेंबली में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने प्रस्ताव को अनुच्छेद 5 के विपरीत बताया था। इसके साथ ही इमरान खान की मांग पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। ऐसे में अब 90 दिनों के भीतर पाकिस्तान में चुनाव होंगे। फिलहाल इमरान खान चुनाव होने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।  


टैग्स